1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में 15% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी

सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में 15% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 20, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 01:38 pm IST

बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन को 15 फीसदी बढ़ाने की मंजूदी दे दी गई है

सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में 15% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी- India TV Hindi
सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में 15% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के दायरे में आने वाली कंपनियों (CPSE) में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इन कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन को 15 फीसदी बढ़ाने की मंजूदी दे दी गई है। CPSE के कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा करने के लिए गठित किए गए तीसरे वेतन आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट ने मान लिया है। आयोग ने वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी करने की सिफारिश की थी। बढ़ा हुआ वेतन पहली जनवरी 2017 से लागू होगा।

 हालांकि CPSE के लिए पहले और दूसरे वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद बढ़े वेतन को देखें तो इस बार तीसरे आयोग की सिफारिशों में काफी कम बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले जनवरी 2007 में लागू हुए दूसरे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतन में 37.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। पहले वेतन आयोग के दौरान कर्मचारियों के वेतन में 24 फीसदी से लेकर 30 फीसदी तक का इजाफा किया गया था।

केंद्र सरकार ने जस्टिस सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में CPSE के लिए तीसरे वेतन आयोग का गठन किया था और आयोग ने जून 2016 में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।

इससे पहले पहली जनवरी 2016 से देश में 7वां केंद्रीय वित्त आयोग लागू हुआ है जसके तहत केंद्र सरकार के करीब 50 लाख सरकारी कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा