1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी संभव, आज कैबिनेट की बैठक में होगा फैसला: सूत्र

महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी संभव, आज कैबिनेट की बैठक में होगा फैसला: सूत्र

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 28, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 08:20 am IST

जून अंत तक महंगाई भत्ता बेसिक वेतन का 7 प्रतिशत लागू है और अब इसके बढ़कर 9 प्रतिशत तक होने का अनुमान है

Cabinet likely to ok dearness allowance hike on Wednesday sources says- India TV Hindi
Cabinet likely to ok dearness allowance hike on Wednesday sources says

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए अच्छी खबर है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है और यह बढ़ोतरी पहली जुलाई से लागू होगी।

देशभर में 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से ज्यादा पेंशनर्स हैं, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने पर इन तमाम कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ होगा। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फार्मुले के तहत होगी। जून अंत तक महंगाई भत्ता बेसिक वेतन का 7 प्रतिशत लागू है और अब इसके बढ़कर 9 प्रतिशत तक होने का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा