1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोबाइल से घर बैठे बुलाइए प्‍लंबर, कारपेंटर और इलेक्‍ट्रीशियन, टॉप्‍स ग्रुप ने लॉन्‍च की चीप एप

मोबाइल से घर बैठे बुलाइए प्‍लंबर, कारपेंटर और इलेक्‍ट्रीशियन, टॉप्‍स ग्रुप ने लॉन्‍च की चीप एप

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 14, 2017 04:35 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 04:35 pm IST

घर में प्‍लंबर, कारपेंटर, इलेक्‍ट्रीशियन से कोई भी काम कराना है तो आप चीप एप के जरिये घर बैठे ही योग्य, सत्यापित और बीमाकृत सेवा पेशेवरों को बुला सकते हैं।

मोबाइल से घर बैठे बुलाइए प्‍लंबर, कारपेंटर और इलेक्‍ट्रीशियन, टॉप्‍स ग्रुप ने लॉन्‍च की चीप एप- India TV Hindi
मोबाइल से घर बैठे बुलाइए प्‍लंबर, कारपेंटर और इलेक्‍ट्रीशियन, टॉप्‍स ग्रुप ने लॉन्‍च की चीप एप

नई दिल्‍ली। आपको घर में प्‍लंबर, कारपेंटर, इलेक्‍ट्रीशियन से कोई भी काम कराना है तो आप चीप एप के जरिये घर बैठे ही योग्य, सत्यापित और बीमाकृत सेवा पेशेवरों को बुला सकते हैं और उचित दाम पर अपना काम करा सकते हैं। टॉप्सग्रुप ने हाल में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में इस एप आधारित सेवा को लॉन्‍च किया है।

टॉप्स ग्रुप की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस एप के जरिये प्लंबर, कारपेंटर, इलेक्‍ट्रीशियन, क्लीनर्स, ट्यूटर, फिटनेस टेनर्स, बेबी सिटर्स सहित तमाम तरह की घरेलू सेवाओं और कार्यों के लिए कुशल कारीगर उपलब्ध हैं। इस एप में इसके इस्तेमाल करने वालों की तरफ से उनकी प्रतिक्रियाएं और रेटिंग भी दी जाती है। इससे नए ग्राहकों को फैसला लेने में आसानी होती है और सही पेशेवर से काम कराने की सुविधा भी मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा