1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारी पड़ा कोरोना के इलाज का झूठा दावा, मैट्रेस बनाने वाली कंपनी पर केस दर्ज

भारी पड़ा कोरोना के इलाज का झूठा दावा, मैट्रेस बनाने वाली कंपनी पर केस दर्ज

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 18, 2020 03:43 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 03:44 pm IST

कंपनी 15 हजार रुपये में एंटी कोरोना मैट्रेस बेच रही थी जिसमें कोरोना को खत्म करने का दावा किया गया था

Arihant mattress- India TV Hindi
Arihant mattress

नई दिल्ली। गद्दों के जरिए कोरोना के इलाज का दावा करने वाली एक कंपनी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल अरिहंत मैट्रेस ने दावा किया था उनके गद्दों पर सोने से कोरोना का वायरस खत्म हो जाएगा। कंपनी ने वायरस खत्म करने के दावे के साथ 15 हजार रुपये में ऐसे गद्दे ऑफर किए थे। 

जानकारी मिलने के बाद भिवंडी की नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज कर कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। कंपनी पर धारा 505 (2) और 52 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गलत और दोषपूर्ण प्रचार करने अफवाह फैलाने और तिलस्मी जानकारी देने के लिए अधिनियम 1954 के तहत धारा 3,4,5 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 
कोरोना वायरस का डर बढ़ने के साथ ही कारोबारियों द्वारा इसे भुनाने के कई मामले सामने आए हैं। घटिया हैंड सेनेटाइजर और फेस मास्क पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं अब मैट्रेस कंपनियों के ऐसे दावों पर भी सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस की कार्रवाई के साथ ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ऐड बदल दिया है। जिसमें एंटी कोरोना मैट्रेस अब हटा दिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा