1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सीबीआई ने बैंकों के साथ 2,240 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को लेकर चार लोगों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने बैंकों के साथ 2,240 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को लेकर चार लोगों को किया गिरफ्तार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 12, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 07:04 pm IST

दिल्ली की एक अदालत ने सूर्य विनायक इंडस्ट्रीज के चार निदेशकों को 10 दिन के लिए CBI हिरासत में भेज दिया। इन चारों पर 2,240 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।

CBI ने बैंकों के साथ 2,240 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को लेकर चार लोगों को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
CBI ने बैंकों के साथ 2,240 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को लेकर चार लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सूर्य विनायक इंडस्ट्रीज लि. के चार निदेशकों को 10 दिन के लिये सीबीआई (CBI) हिरासत में आज भेज दिया। इन चारों पर कुछ बैंकों के समूह के साथ 2,240 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप है।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमित दास ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शिकायत पर गिरफ्तार संजय जैन, राजीव जैन, रोहित चौधरी और संजीव अग्रवाल को सीबीआई की हिरासत में 22 अप्रैल तक रखने की अनुमति दी है। सीबीआई ने कथित तौर पर 100 मुखौटा कंपनियों के जरिए बैंक कोष की हेराफेरी को लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई सूत्रों के अनुसार कंपनी और मुखौटा कंपनियों का कोई सही व्यापारिक लेन-देन नहीं था।

पीएनबी ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने 2,240 करोड़ रुपए की हेराफेरी की जिससे समूह को नुकसान हुआ।  बैंक के अनुसार इस मामले में 300 करोड़ रुपए से अधिक कार्यशील पूंजी को भी कथित तौर पर विदेशों में स्थित छह कंपनियों को भेज दी गई थी।

आईडीबीआई बैंक यूनियन ने हड़ताल रद्द की

आईडीबीआई बैंक ने बताया कि उसके कर्मचारियों के एक धड़े द्वारा की जाने वाली एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल रद्द कर दी। बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि उसके कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एंप्लॉइज ने 12 अप्रैल 2017 को प्रस्तावित एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल रद्द कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा