1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IDBI बैंक में हुआ 600 करोड़ रुपए का घोटाला, CBI ने 15 बैंक अधिकारियों के खिलाफ केस किया दर्ज

IDBI बैंक में हुआ 600 करोड़ रुपए का घोटाला, CBI ने 15 बैंक अधिकारियों के खिलाफ केस किया दर्ज

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 26, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 04:28 pm IST

नया मामला सामने आया है जिसमें आईडीबीआई बैंक के साथ 600 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने बैंक के 15 अधिकारियों के सहित घोटाले की आरोपी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

CBI registered case against 15 senior officials of IDBI Bank- India TV Hindi
CBI registered case against 15 senior officials of IDBI Bank in connection with Rs 600 crore fraud

नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक में नीरव मोदी के 13000 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले के सामने आने के बाद आय दिन बैंकों में नए घोटालों का खुलासा हो रहा है। नया मामला सामने आया है जिसमें आईडीबीआई बैंक के साथ 600 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने बैंक के 15 अधिकारियों के सहित घोटाले की आरोपी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

CBI ने गुरुवार को सी शिवशंकरन की कंपनी एक्सेल सनशाइन के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसके ऊपर IDBI बैंक के साथ 600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। मामला दर्ज करने के बाद CBI ने गुरुवार को ही 10 शहरों में 50 जगहों पर छापेमारी की है। आरोप है कि शिवशंकरन ने IDBI से फरवरी 2014 में 530 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था जो अब बढ़कर 600 करोड़ रुपए हो चुका है और बैंक ने इस कर्ज को फंसा हुआ कर्ज (NPA) घोषित कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा