1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू के बेटे की संपत्ति में 5 महीने में 23 गुना वृद्धि, 14.5 करोड़ से बढ़कर हुई 330 करोड़ रुपए

आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू के बेटे की संपत्ति में 5 महीने में 23 गुना वृद्धि, 14.5 करोड़ से बढ़कर हुई 330 करोड़ रुपए

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 09, 2017 03:32 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 03:40 pm IST

चंद्रबाबू नायडू के बेटे और महासचिव नारा लोकेश की संपंत्ति पांच महीने में 23 गुना बढ़ गई है।इस दौरान बेटे की संपत्ति 14.5 करोड़ से बढ़कर 330 करोड़ हुई।

आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू के बेटे की संपत्ति में 5 महीने में 23 गुना वृद्धि, 14.5 करोड़ से बढ़कर हुई 330 करोड़ रुपए- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू के बेटे की संपत्ति में 5 महीने में 23 गुना वृद्धि, 14.5 करोड़ से बढ़कर हुई 330 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और तेलुगू देशम पार्टी के महासचिव नारा लोकेश की संपंत्ति पांच महीने में 23 गुना बढ़ गई है। लोकेश ने सोमवार को एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इलेक्शन अधिकारियों के सामने लोकेश ने अपने एफिडेविट में ऐसा खुलासा किया है कि उनके पास जो भी संपत्ति है, उसकी कुल कीमत 330 करोड़ रुपए है।

आपको बता दें कि इससे पहले 19 अक्टूबर 2016 को लोकेश ने अपनी चल और अचल संपत्ति की घोषणा की थी, जिसके मुताबिक उनके पास कुल 14.5 करोड़ रुपए की संपत्ति थी

5 महीने में 23 गुना बढ़ी लोकेश की संपत्ति

  • लोकेश ने सोमवार को एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
  •  दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक लोकेश की संपत्ति 330 करोड़ रुपए है।
  • इस संपत्ति में हेरिटेज फूड्स के 273.84 करोड़ के शेयर, 18 करोड़ रुपए की फिक्स्ड असेट्स और 38.52 करोड़ रुपए की पुश्तैनी संपत्तियां शामिल हैं।
  • इसके अलावा वो 6.27 करोड़ रुपए के कर्जदार भी हैं।

कैसे बढ़ी इतनी संपत्ति

  • माना जा रहा है कि हेरिटेज फूड्स में लोकेश के 2.52 करोड़ रुपए के शेयरों का मूल्य बढ़कर 273.84 कोरड़ रुपए हो गया। इसीलिए उनकी संपत्ति में बड़ी ग्रोथ आई है।

विपक्ष ने लगाए आरोप

  • विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस का आरोप है कि नायडू परिवार को नोटबंदी की जानकारी पहले से थी, इसलिए जल्द मुनाफा हासिल करने के लिए इस सौदे को अंजाम दिया गया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा