1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन में नहीं चलेंगी पेट्रोल और डीजल कारें, सरकार बना रही है इस पर प्रतिबंध लगाने की योजना

चीन में नहीं चलेंगी पेट्रोल और डीजल कारें, सरकार बना रही है इस पर प्रतिबंध लगाने की योजना

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 12, 2017 10:01 am IST,  Updated : Sep 12, 2017 10:01 am IST

बढ़ते वायु प्रदूषण तथा सड़कों पर वाहनों की भीड़ को देखते हुए चीन अपने यहां पेट्रोल व डीजल कारों की बिक्री पर रोक लगाने की योजना बना रहा है।

चीन में नहीं चलेंगी पेट्रोल और डीजल कारें, सरकार बना रही है इस पर प्रतिबंध लगाने की योजना- India TV Hindi
चीन में नहीं चलेंगी पेट्रोल और डीजल कारें, सरकार बना रही है इस पर प्रतिबंध लगाने की योजना

बीजिंग। बढ़ते वायु प्रदूषण तथा सड़कों पर वाहनों की भीड़ को देखते हुए चीन अपने यहां पेट्रोल व डीजल कारों की बिक्री पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। चीन के उद्योग उपमंत्री शिन गुओबिन ने सप्ताहांत यहां ऑटोमोबाइल पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन ने जीवाश्म ईंधन से चलने वाली कारों का उत्पादन व बिक्री रोकने की समयसीमा को लेकर अध्ययन शुरू किया है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा वाहन बाजार है।

यह भी पढ़ें : तय समय पर होगी सहारा की एंबी वैली की नीलामी, सुप्रीम कोर्ट ने और मोहलत देने से किया इनकार

शिन ने हालांकि इस बारे में कोई समय सीमा तय नहीं की लेकिन कहा कि इन कदमों से इस क्षेत्र के विकास में प्रभावी बदलाव आएंगे। उल्लेखनीय है कि फ्रांस व ब्रिटेन ने पारंपरिक ईंधन पर चलने वाली कारों के उत्पादन व बिक्री पर रोक लगाने की योजनाओं की घोषणा हाल ही में की। बीजिंग व शंघाई जैसी चीन के प्रमुख शहर वायु प्रदूषण व धुएं पर काबू पाने के लिए नयी कारों की बिक्री पर लगाम लगाने की कई पहलों की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Paytm देगा डिजिटल डेबिट कार्ड के साथ 2 लाख का बीमा, रूपे आधारित कार्ड के लिए NPCI से मिलाया हाथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा