1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन की युआन के वैश्वीकरण की योजना को झटका, विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट

चीन की युआन के वैश्वीकरण की योजना को झटका, विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 08, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 04:20 pm IST

चीन की अपनी मुद्रा युआन के वैश्वीकरण की योजना को झटका लगा है। अर्थव्यवस्था के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है और उसकी मुद्रा का मूल्य घटा है।

चीन की युआन के वैश्वीकरण की योजना को झटका, विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट- India TV Hindi
चीन की युआन के वैश्वीकरण की योजना को झटका, विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट

बीजिंग। चीन की अपनी मुद्रा युआन के वैश्वीकरण की योजना को झटका लगा है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है और उसकी मुद्रा का मूल्य घटा है। फॉरेन एक्सचेंज एडमिनिस्ट्रेशन (सेफ) के अनुसार चीन का विदेशी मुद्रा भंडार नवंबर में अक्टूबर की तुलना में 69.1 अरब डॉलर (2.2 प्रतिशत) घटकर 3,050 अरब डॉलर रह गया।

चीन का विदेशी मुद्रा भंडार पांच साल में सबसे कम

  • पिछले महीने चीन का विदेशी मुद्रा भंडार अपने पांच साल के निचले स्तर पर आ गया।
  • इस साल जनवरी के बाद नवंबर का आंकड़ा एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट है।
  • इससे चीन का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च, 2011 के बाद अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया है।

विदेशी निवेश पर अंकुश में ढील

  • इस बीच, शंघाई से एएफपी की खबर के अनुसार चीन ने कुछ क्षेत्रों में विदेशी निवेश पर अंकुश में ढील देने का फैसला किया है।
  • विदेशों में चीनी निवेश में जोरदार बढ़ोतरी के बीच यह आशंका जताई जा रही है कि यहां से पूंजी का प्रवाह दूसरे देशों को हो रहा है।
  • डॉलर के मुकाबले युआन नीचे आ रहा है।

चीन की आर्थिक योजना एजेंसी के कल जारी नोटिस के अनुसार आटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, रेल परिवहन उपकरण, कुछ खनन, कृषि और रसायन उत्पादन, थीम पार्कों और गोल्फ कोर्स आदि में विदेशी निवेश अंकुश में ढील दी जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा