1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोल इंडिया की सब्सिडियरी NCL ने स्थापित किया 200 बिस्तरों का क्वारंटाइन सेंटर

कोल इंडिया की सब्सिडियरी NCL ने स्थापित किया 200 बिस्तरों का क्वारंटाइन सेंटर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 31, 2020 06:05 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 06:06 pm IST

NCL के 15 हजार कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन PM CARES फंड में देंगे

NCL sets up isolation facility- India TV Hindi
NCL sets up isolation facility

नई दिल्ली। कोल इंडिया की सब्सिडियरी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों को अलग रखने के लिए 200 बिस्तरों वाले क्वारन्टाईन सेंटर की स्थापना की है। कंपनी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा कंपनी ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों के एक दिन के वेतन का योगदान पीएम केयर्स फंड में करेगी।

अधिकारी ने जानकारी दी कि कंपनी ने कोविड-19 के साथ लड़ने के लिए 200 बेड के सेंटर की स्थापना की है और वह अपने लगभग 15,000 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन का योगदान इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए पीएम केयर्स फंड में करेगी।

वित्तवर्ष के पूरा होने से चार दिन पहले ही एनसीएल ने पिछले शुक्रवार को वित्तवर्ष 2020 के लिए अपने निर्धारित कोयला उत्पादन और उठान के 10 करोड़ 62.5 लाख टन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। एनसीएल अपने वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने वाली सीआईएल की पहली सहायक कंपनी है।  एनसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पीके सिन्हा ने कहा कि टीम एनसीएल के प्रत्येक सदस्य के लगातार प्रयासों के कारण कंपनी ने बड़े लक्ष्य हासिल किए हैं। कोरोना के प्रकोप के बाद भी टीम राष्ट्र की ऊर्जा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। देश के कोयला उत्पादन में एनसीएल का योगदान 15 प्रतिशत है। कंपनी केवल खुली खानों का परिचालन संभालती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा