1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुजरात व मुंबई में जहाज निर्माण इकाई स्थापित करने जा रही है कोचिन शिपयार्ड

गुजरात व मुंबई में जहाज निर्माण इकाई स्थापित करने जा रही है कोचिन शिपयार्ड

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 24, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Sep 24, 2017 04:46 pm IST

कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड की अंडमान व निकोबार, गुजरात, कोलकाता तथा मुंबई में जहाज निर्माण व मरम्मत सुविधा इकाई स्थापित करने की योजना है।

गुजरात व मुंबई में जहाज निर्माण इकाई स्थापित करने जा रही है कोचिन शिपयार्ड- India TV Hindi
गुजरात व मुंबई में जहाज निर्माण इकाई स्थापित करने जा रही है कोचिन शिपयार्ड

नई दिल्ली कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड की अंडमान व निकोबार, गुजरात, कोलकाता तथा मुंबई में जहाज निर्माण व मरम्मत सुविधा इकाई स्थापित करने की योजना है। केंद्रीय जहाजरानी, सड़क परिवहन व जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम कोचिन शिपयार्ड के परिचालन का विस्तार कर रहे हैं। हम अंडमान व निकोबार, गुजरात तथा मुंबई में जहाज निर्माण व मरम्मत इकाई स्थापित करेंगे। विश्‍व स्तरीय मरम्मत व जहाज निर्माण इकाई होनी चाहिए। जहाज नई प्रौद्योगिकी के साथ बनने चाहिए। प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें : मारुति की Dzire बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, अगस्त में 30,000 से ज्यादा गाड़ियां बिकी

गडकरी ने कहा कि अंडमान व निकोबार के साथ इस आशय के लिए एक समझौता किया गया है। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की जहाज निर्माण व मरम्मत कंपनी कोचिन शिपयार्ड हाल ही में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के साथ बाजार में उतरी और उसके इस निर्गम को 75 गुना अभिदान मिला।

यह भी पढ़ें : पेट्रोलियम मंत्री ने दिया आश्‍वासन, डीजल-पेट्रोल को GST के दायरे में लाने की चल रही है तैयारी जल्‍द घटेंगे दाम

गडकरी ने कहा, अंडमान निकोबार के साथ समझौते के साथ-साथ हम कोलकाता की हुगली गोदी भी उन्हें सीएसएल को सौंप रहे हैं। वे नये बार्ज बनाएंगे। सीएसएल की कोलकाता के हुगली में 100 करोड़ रुपए की इकाई स्थापित करने की योजना है जहां वह अंतर्देशीय जल परिवहन के लिए पोत बनागी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा