1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कॉरपोरेट बांड्स से चालू वित्‍त वर्ष में कंपनियों ने जुटाए 2.2 लाख करोड़ रुपए

कॉरपोरेट बांड्स से चालू वित्‍त वर्ष में कंपनियों ने जुटाए 2.2 लाख करोड़ रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 10, 2017 06:44 pm IST,  Updated : Aug 10, 2017 06:44 pm IST

भारतीय कंपनियां चालू वित्‍त वर्ष में अब तक कॉरपोरेट्स बांड्स के जरिये कुल 2.2 लाख करोड़ रुपए का धन जुटा चुकी हैं।

कॉरपोरेट बांड्स से चालू वित्‍त वर्ष में कंपनियों ने जुटाए 2.2 लाख करोड़ रुपए- India TV Hindi
कॉरपोरेट बांड्स से चालू वित्‍त वर्ष में कंपनियों ने जुटाए 2.2 लाख करोड़ रुपए

नई दिल्ली। भारतीय कंपनियों ने जुलाई महीने में कॉरपोरेट बांड्स के जरिये 49 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है। चालू वित्‍त वर्ष में कंपनियां अब तक इस मार्ग से कुल 2.2 लाख करोड़ रुपए का धन जुटा चुकी हैं।

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कंपनियों ने इस साल जुलाई में कुल 49,033 करोड़ रुपए जुटाए हैं। पिछले साल के इसी महीने में कंपनियों ने 36,774 करोड़ रुपए जुटाए थे। इससे पहले कंपनियों ने अप्रैल में 63,819 करोड़ रुपए, मई में 33,389 करोड़ रुपए तथा जून में 75,337 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस तरह इस वित्‍त वर्ष में वे अब तक 2.21 लाख करोड़ रुपए जुटा चुकी हैं।

पिछले पूरे वित्‍त वर्ष में इस तरह जुटाई गई राशि 6.4 लाख करोड़ रुपए रही थी। विश्लेषकों के अनुसार, ब्याज दरों में कमी आने के कारण कॉरपोरेट बांड के जरिये पूंजी जुटाना पिछले साल की तुलना में सस्ता हो गया है। कंपनियां अपने कारोबार के विस्तार, कर्ज चुकाने या पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए राशि जुटाती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा