1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मानसून सत्र में GST पारित होने का भरोसा: गंगवार

मानसून सत्र में GST पारित होने का भरोसा: गंगवार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 06, 2016 05:02 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 05:02 pm IST

संसद के मानसून सत्र में लंबे समय से अटका GST विधेयक पारित हो जाएगा। यह बात नए वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कही।

संतोष गंगवार ने संभाला वित्त राज्य मंत्री का प्रभार, कहा- मानसून सत्र में पारित हो जाएगा GST बिल- India TV Hindi
संतोष गंगवार ने संभाला वित्त राज्य मंत्री का प्रभार, कहा- मानसून सत्र में पारित हो जाएगा GST बिल

नई दिल्ली। सरकार को भरोसा है कि इस महीने शुरु हो रहे संसद के मानसून सत्र में लंबे समय से अटका GST विधेयक पारित हो जाएगा। यह बात नए वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कही। गंगवार को कल कपड़ा मंत्रालय से स्थानांतरित कर महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय में भेजा गया है और उन्होंने अर्जुन राम मेघवाल के साथ प्रभार संभाला। मेघवाल को भी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

पद भार संभालने से पहले दोनों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने जेटली और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पद-भार ग्रहण किया। इस मौके पर वित्त सचिव अशोक लवासा और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास मौजूद थे। इसके तुरंत बाद गंगवार ने कहा कि संसद से बाहर वस्तु एवं सेवा कर के संबंध में किसी राजनीतिक पार्टी का कोई वास्तविक विरोध नहीं है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया इस पर निगाह लगाए हुए है कि भारत कैसे पहल करता है। मुझे लगता है कि GST मानसून सत्र में निश्चित तौर पर पारित होगा। सत्र 18 जुलाई से शुरु होने वाला है।

गंगवार ने कहा, विश्व भारत की वृद्धि की संभावना का अनुसरण कर रहा है। वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली 1999 से 2004 तक की पूर्ववर्ती राजग सरकार में भी मंत्री थे। जीएसटी पर कांग्रेस के विरोध के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा, कोई भी पार्टी संसद के बाहर GST का विरोध नहीं करती। सभी दल GST के पक्ष में हैं लेकिन वे संसद में एक दूसरे के लिए बाधा पैदा करती हैं। मुझे लगता है कि हर पार्टी मानसून सत्र में जीएसट पारित कराने के पक्ष में है।

यह भी पढ़ें- 18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, सरकार को GST बिल पास होने का भरोसा 

यह भी पढ़ें- Set Back for Consumers: अप्रैल 2017 से लागू होगा GST, दायरे में आएंगे सभी प्रकार के डिस्काउंट और ऑफर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा