1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने की बड़ी घोषणा, 1.68 लाख कर्मचारियों को समय पर मिलेगा मई का वेतन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने की बड़ी घोषणा, 1.68 लाख कर्मचारियों को समय पर मिलेगा मई का वेतन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 27, 2019 05:46 pm IST,  Updated : May 27, 2019 05:46 pm IST

कर्मचारियों के 900 करोड़ रुपए के वेतन का भुगतान मोबाइल, ब्रॉडबैंड और उपक्रम व्यवसाय से होने वाली प्राप्तियों से किया जाएगा।

Confident of timely payment of salary for May, says BSNL Chief- India TV Hindi
Confident of timely payment of salary for May, says BSNL Chief Image Source : BSNL

नई दिल्‍ल। सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भरोसा जताया है कि वह अपने कर्मचारियों को मई माह के वेतन का भुगतान समय पर कर देगी। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्‍तव ने कहा कि हम संतोषजनक स्थिति में हैं। हम इस महीने का वेतन समय पर दे देंगे।  

कंपनी ने हाल ही में अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरत के लिए भारतीय स्‍टेट बैंक के साथ 1500 करोड़ रुपए के ऋण का समझौता किया है। दूरसंचार विभाग की ओर से जारी गारंटी के आधार पर कपंनी यह ऋण प्राप्‍त करेगी।

श्रीवास्‍तव ने कहा कि कर्मचारियों के 900 करोड़ रुपए के वेतन का भुगतान मोबाइल, ब्रॉडबैंड और उपक्रम व्‍यवसाय से होने वाली प्राप्तियों से किया जाएगा। कंपनी के कर्मचारियों की संख्‍या 1.68 लाख है। कपंनी को फरवरी महीने में कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानी का सामना करना पड़ा था।

सरकार ने पिछले महीने कंपनी को बैंकों से ऋण के लिए गारंटी पत्र जारी किया था। इसके जरिये कंपनी बैंकों से अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए 3500 करोड़ रुपए का कर्ज ले सकती हैं। नकदी संकट से जूझ रही कंपनी को इससे काफी राहत मिलेगी।

श्रीवास्‍तव ने कहा कि दूरसंचार विभाग की मंजूरी और गारंटी के बाद बीएसएनएल ने एसबीआई से 1500 करोड़ रुपए के कर्ज के लिए करार किया है। शेष राशि कंपनी की जरूरत के हिसाब से जुटाई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि एसबीआई से 1500 करोड़ रुपए का लघु अवधि का कर्ज लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा