1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कॉरपोरेशन बैंक को हुआ 160 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा, जस्‍ट डायल का लाभ 37% घटा

कॉरपोरेशन बैंक को हुआ 160 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा, जस्‍ट डायल का लाभ 37% घटा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 20, 2017 05:21 pm IST,  Updated : May 20, 2017 05:21 pm IST

कॉरपोरेशन बैंक का शुद्ध मुनाफा वित्‍त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध मुनाफा 159.97 करोड़ रुपए रहा है।

Q4 Results: कॉरपोरेशन बैंक को हुआ 160 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा, जस्‍ट डायल का लाभ 37% घटा- India TV Hindi
Q4 Results: कॉरपोरेशन बैंक को हुआ 160 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा, जस्‍ट डायल का लाभ 37% घटा

नई दिल्‍ली। कॉरपोरेशन बैंक का शुद्ध मुनाफा वित्‍त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध मुनाफा 159.97 करोड़ रुपए रहा है। इससे पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 510.97 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

जस्‍ट डायल का शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत घटा 

स्थानीय सर्च इंजिन जस्ट डायल का शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 25.35 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि गत वर्ष इसी तिमाही में उसने 40.29 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल परिचालन आय 194.34 करोड़ रुपए रही। यह पूर्व वर्ष की समान अवधि में 198.48 करोड़ रुपए थी। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 121.34 करोड़ रुपए रहा, जबकि 2015-16 में उसने 142.74 करोड़ रुपए का लाभ हासिल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा