1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दवाओं, उपकरणों पर टैक्स कम होने से कोविड संक्रमित मरीजों को मिलेगी राहत: उद्योग मंडल

दवाओं, उपकरणों पर टैक्स कम होने से कोविड संक्रमित मरीजों को मिलेगी राहत: उद्योग मंडल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 12, 2021 08:17 pm IST,  Updated : Jun 12, 2021 08:17 pm IST

जीएसटी परिषद ने शनिवार को कोविड-19 के इलाज में काम आने वाली कुछ दवाओं और उपकरणों पर कर की दर में कटौती का फैसला किया है

जीएसटी दरो में कटौती...- India TV Hindi
जीएसटी दरो में कटौती से कोविड मरीजो को मिलेगी राहत: इंडस्ट्री Image Source : PTI

नई दिल्ली। उद्योग मंडल पीएचडी सीसीआई ने कोविड 19 के इलाज में काम आने वाली कुछ औषधियों, उपकरणों और सामान पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कम किए जाने का स्वागत किया है और कहा है कि इससे मरीजों को राहत मिलेगी। उद्योग मंडल ने एक बयान में कहा कि दवाओं, उपकरणों और कोविड की जांच किट पर दरें कम करने का फैसला बहुत ‘सोच समझ कर किया गया है’। इससे संक्रमित मरीजों को इलाज में बड़ी मदद मिलेगी जिसकी बहुत जरूरत थी। संगठन ने उम्मीद जताई है कि सरकार कोविड महामारी के दुष्प्रभावों को कम करने और भारत को इससे निजात दिलाने के लिए आगे और भी जरूरी सुधारवादी कदम उठाती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद ने शनिवार को कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच इस महामारी के इलाज में काम आने वाली कुछ दवाओं और उपकरणों पर कर की दर में कटौती का फैसला किया है। हालांकि, कोविड के टीके पर पांच प्रतिशत की कर की दर ही बनी रहेगी। परिषद के निर्णयों की जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दे दी। सरकार ने कहा है कि टीके पर जीएसटी की पांच प्रतिशत जीएसटी बने रहने से विनिर्माताओं को विनिर्माण में लगने वाले मल पर चुकाए गए कर का लाभ का दवा करने की छूट मिलेगी। चूंकि अधिकांश वैक्सीन केंद्र सरकार मुफ्त दे रही है इस लिए आम लोगों पर कर का बोझ नहीं पड़ेगा। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में परिषद की 44वीं बैठक में कोविड-19 के इलाज में काम आने वाली दवाओं रेमडेसिविर और टोसिलिजुमैब तथा ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर और अन्य उपकरणों पर कर की दर को घटाया गया है। परिषद ने एम्बुलेंस पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: सस्ते होंगे कोविड-19 के इलाज में जरूरी दवा और उपकरण, जीएसटी काउंसिल की टैक्स में कटौती

यह भी पढ़ें: SBI देगा सिर्फ 8.5 प्रतिशत पर पर्सनल लोन, कोरोना संकट में मिलेगी मदद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा