1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्रेडाई ने सीमेंट कंपनियों पर लगाया आरोप, कहा-कृत्रिम तरीके से कीमतों में की 40% तक की वृद्धि

क्रेडाई ने सीमेंट कंपनियों पर लगाया आरोप, कहा-कृत्रिम तरीके से कीमतों में की 40% तक की वृद्धि

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 14, 2017 10:19 am IST,  Updated : Apr 14, 2017 10:19 am IST

क्रेडाई ने आरोप लगाया है कि सीमेंट बनाने वाली कंपनियों ने पिछले दो महीनों में देशभर में कृत्रिम तरीके से कीमतों में 40 फीसदी तक की वृद्धि की हैं।

क्रेडाई ने सीमेंट कंपनियों पर लगाया आरोप, कहा-कृत्रिम तरीके से कीमतों में की 40% तक की वृद्धि- India TV Hindi
क्रेडाई ने सीमेंट कंपनियों पर लगाया आरोप, कहा-कृत्रिम तरीके से कीमतों में की 40% तक की वृद्धि

नई दिल्ली जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों का शीर्ष संगठन क्रेडाई ने आरोप लगाया है कि सीमेंट बनाने वाली कंपनियों ने पिछले दो महीनों में देशभर में कृत्रिम तरीके से कीमतों में 40 फीसदी तक की वृद्धि की हैं। इससे परियोजनाओं की निर्माण लागत बढ़ सकती है।

क्रेडाई ने कहा कि सीमेंट की कीमतों में दो महीने जितने कम समय में 20 फीसदी से 40 फीसदी तक का अचानक उछाल आया। कीमत में यह वृद्धि तर्कसंगत और न्‍यायोचित नहीं है और इससे निर्माण लागत बढ़ेगी जिसका बोझ अंतत: ग्राहकों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : आपके मोबाइल फोन के सेंसर्स लीक कर सकते हैं पासवर्ड और पिन, विशेषज्ञों ने किया खुलासा

एसोसिएशन ने यह भी कहा कि सीमेंट की उत्पादन लागत स्थिर बनी हुई है। क्रेडाई ने एक बयान में कहा कि हम कृत्रिम कीमत वृद्धि के खिलाफ संभावित संयुक्त कार्रवाई के लिये बिल्डर्स एसोसिएशन आफ इंडिया तथा नेशनल हाईवे बिल्डर्स फेडरेशन जैसे दूसरे प्रभावित पक्षों से भी बात कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा