1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Luxury but Cheap: दिल्ली के 5 स्टार होटल्स दुनियां में सबसे सस्ते, एक रात का किराया 9433 रुपए

Luxury but Cheap: दिल्ली के 5 स्टार होटल्स दुनियां में सबसे सस्ते, एक रात का किराया 9433 रुपए

 Published : Nov 05, 2015 10:44 am IST,  Updated : Nov 05, 2015 05:09 pm IST

दुनिया में सबसे सस्ता 5 स्टार होटल्स दिल्ली में है। दुनियाभर में कम कीमत में अधिक सुविधाएं देने वाले 5 सितारा होटलों के मामले में दिल्ली पहले स्थान पर है।

Luxury but Cheap: दिल्ली के 5 स्टार होटल्स दुनियां में सबसे सस्ते, एक रात का किराया 9433 रुपए- India TV Hindi
Luxury but Cheap: दिल्ली के 5 स्टार होटल्स दुनियां में सबसे सस्ते, एक रात का किराया 9433 रुपए

मुंबई। दुनिया में सबसे सस्ते 5 स्टार होटल्स दिल्ली में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में कम कीमत में अधिक सुविधाएं देने वाले 5 सितारा होटलों के मामले में दिल्ली पहले स्थान पर है। यहां 2015 की पहली छमाही में भारतीय यात्रियों को 9,433 रुपए प्रति रात्रि पर ठहरने की सुविधा की पेशकश की गई। होटल्स डॉट काम की नई होटल प्राइस इंडेक्स (एचपीआई) रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के बाद मुंबई दूसरे पायदान पर है, जहां पांच सितारा होटलों में रोज का औसत किराया 9,638 रुपए है।

यह भी पढ़ें : #DiwaliGift- मॉनेटाइजेशन स्कीम के साथ PM मोदी ने लॉन्च किया भारत का पहला Gold Coin

बर्लिन में भी सस्ते 5 स्टार होटल्स

एचपीआई होटल के किराए को लेकर एक नियमित रिपोर्ट पेश करता है जिसमें किराए में उतार-चढ़ाव पर पैनी नजर रखी जाती है। साथ ही इसमें ऐसे किराए के पीछे की वजह की भी जांच की जाती है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन 10,316 रुपए प्रति रात के किराए के साथ तीसरा सबसे बेहतर जगह रहा, जबकि तुर्की में इस्तांबुल 10,812 रुपए प्रति रात के किराए के साथ चौथे पायदान पर रहा।

Five star hotels

यह भी पढ़ें : Best Deal – हाई क्वालिटी की फोटो के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं ये सस्ते डिजिटल कैमरे

4 स्टार होटल्स के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर

चार सितारा होटलों के किराए के मामले में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता ने 5,662 रुपए प्रति रात के किराए की पेशकश की और वहीं पहले पायदान पर रहा, जबकि 5,884 रुपए प्रति रात के साथ दिल्ली दूसरे पायदान पर रहा। जबकि, बैंकाक 6,116 रुपए किराए के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मुंबई इस मामले में 5वें पायदान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा