1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 2.8 लाख रुपए रहने का अनुमान, केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली दूसरे स्थान पर

दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 2.8 लाख रुपए रहने का अनुमान, केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली दूसरे स्थान पर

 Written By: Surbhi Jain
 Published : May 14, 2016 08:54 pm IST,  Updated : May 14, 2016 08:54 pm IST

वर्ष 2015-16 के दौरान दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.8 लाख रुपए रहने का अनुमान है जो कि इससे पिछले वर्ष 2.5 लाख रुपए थी।

दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 2.8 लाख रुपए रहने का अनुमान, केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली दूसरे स्थान पर- India TV Hindi
दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 2.8 लाख रुपए रहने का अनुमान, केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली। वर्ष 2015-16 के दौरान दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.8 लाख रुपए रहने का अनुमान है जो कि इससे पिछले वर्ष 2.5 लाख रुपए थी। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी। राज्य घरेलू उत्पाद-2015-16 के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में प्रति व्यक्ति आय साल दर साल तेजी से बढ रही है और 2015-16 में यह 2,80,142 रुपए रहने का अनुमान है जो कि 2014-15 में 2,52,011 रुपए रही थी।

यह भी पढ़ें- देश में सबसे ज्‍यादा दिल्‍ली-NCR में हैं 2.5 लाख बिना बिके मकान, कीमतों में आई 25-35% गिरावट

एक अधिकारी ने कहा प्रति व्यक्ति आय के बारे में अंतिम रिपोर्ट जल्द ही जारी की जायेगी। सिसोदिया ने कहा, सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली दूसरे स्थान पर है। पड़ोसी राज्यों में हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय 1.50 लाख रुपए तथा पंजाब में 1.15 लाख रुपए रही।

वर्ष 2015-16 में दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत (93,231 रुपए) से लगभग तिगुनी होने का अनुमान है। सिसोदिया के अनुसार, वर्ष 2015-16 में मौजूदा कीमतों पर दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 5,58,745 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है जो कि इससे पिछले वर्ष 4,94,460 करोड़ रुपए थी। इस लिहाज से इसमें 13 फीसदी वृद्धि रही है।

यह भी पढ़ें- Rich Hain ‘AAP’: प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली सबसे आगे, हर आदमी की सालाना कमाई 2.41 लाख रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा