1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तेल-साबुन जैसे उत्पादों पर हो रहे फायदे को ग्राहकों से नहीं बांट रही थी HUL, मुनाफाखोरी का मिला नोटिस

तेल-साबुन जैसे उत्पादों पर हो रहे फायदे को ग्राहकों से नहीं बांट रही थी HUL, मुनाफाखोरी का मिला नोटिस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 17, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 01:42 pm IST

DGS ने तेल साबुन जैसे उत्पाद यानि FMCG प्रोडक्ट बनाने वाली प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) को मुनाफाखोरी के लिए नोटिस जारी किया है

HUL- India TV Hindi
DGS sends notice to HUL

नई दिल्ली। रक्षोपाय महानिदेशालय (DGS) ने तेल साबुन जैसे उत्पाद यानि FMCG प्रोडक्ट बनाने वाली प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) को मुनाफाखोरी के लिए नोटिस जारी किया है। कंपनी पर आरोप है कि वह GST के कार्यान्वयन के बाद कीमतों में गिरावट का फायदा ग्राहकों को नहीं दे रही।

DGS वित्त मंत्रालय की जांच इकाई है। एक जुलाई 2017 से माल व सेवा कर (GST) के कार्यान्वयन के बाद कीमतें नहीं घटाने वाली इकाइयों को जारी यह छठा नोटिस है। सूत्रों ने कहा कि स्थायी समिति ने इस मामले को DGS के पास भेजा था। उसने HUL से पूछा था कि क्या कि उसने GST के कार्यान्वयन के बाद कर दरों में कमी का फायदा ग्राहकों को दिया या नहीं। समाचार एजेंसी पीटीआई की तरफ से भेजे गए एक ईमेल के जवाब में HUL ने कहा कि उसे DGS का नोटिस 16 जनवरी को मिला। कंपनी के अनुसार, हम ब्यौरा ले रहे हैं। हम अपना पक्ष रखेंगे। ​बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने भी HUL से इस मुद्दे पर सफाई मांगी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा