1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डीजल 5 दिन में हुआ 1.13 रुपए लीटर सस्‍ता, पेट्रोल में लगातार तीसरे दिन नहीं हुआ कोई बदलाव

डीजल 5 दिन में हुआ 1.13 रुपए लीटर सस्‍ता, पेट्रोल में लगातार तीसरे दिन नहीं हुआ कोई बदलाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 21, 2020 10:10 am IST,  Updated : Sep 21, 2020 10:10 am IST

दिल्ली, कोलकाता, मुंबइ और चेन्नई चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम क्रमश: 81.14 रुपए, 82.67 रुपए, 87.82 रुपए और 84.21 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।

diesel price drops again today know the price of oil in your city- India TV Hindi
diesel price drops again today know the price of oil in your city Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन कटौती की, जबकि पेट्रोल के भाव में लगातार तीसरे दिन स्थिरता बनी रही। उधर, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था। डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 15 पैसे, जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है, जबकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार पांच दिनों में डीजल 1.13 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल का भाव घटकर क्रमश: 71.43 रुपए, 74.94 रुपए, 77.87 रुपए  और 76.85 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है।

वहीं दूसरी ओर दिल्‍ली, कोलकाता, मुंबइ और चेन्‍नई चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम क्रमश: 81.14 रुपए, 82.67 रुपए, 87.82 रुपए और 84.21 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।

अंतरराष्‍ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 43.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 41.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा