1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में वापस 68 के पार पहुंचा डीजल

Petrol-Diesel: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में वापस 68 के पार पहुंचा डीजल

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 09, 2018 08:55 am IST,  Updated : Jul 09, 2018 09:37 am IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद देश की तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार की जा रही है, सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की गई है। लगातार 5 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 81 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

Diesel prices again surpasses Rs 68 per litre in Delhi on Monday - India TV Hindi
Diesel prices again surpasses Rs 68 per litre in Delhi on Monday as oil companies rise price for 5th day

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद देश की तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार की जा रही है, सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की गई है। लगातार 5 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 81 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

सोमवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 23 पैसे जबकि चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की बात करें तो सोमवार को दिल्ली और कोलकाता में दाम 21 पैसे तथा मुंबई में 23 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.36 रुपए, कोलकाता में 79.03 रुपए, मुंबई में 83.75 रुपए और चेन्नई में 79.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो सोमवार को दिल्ली में इसका दाम 68.07 रुपए, कोलकाता में 70.62 रुपए, मुंबई में 72.23 रुपए और चेन्नई में 71.85 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से भारतीय तेल कंपनियों के लिए भी कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं, पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल यानि PPAC के मुताबिक जून के दौरान भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल का दाम 73.85 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया है जो मई के मुकाबले तो कम है लेकिन काफी ऊपरी स्तर पर है, मई के दौरान भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल का दाम 75.31 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था जो नवंबर 2014 के बाद सबसे ऊपरी स्तर है।

कच्चे तेल का भाव बढ़ने के साथ घरेलू स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपये भी कमजोर डॉलर का भाव 69 रुपए के करीब बना हुआ है, पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपआ 68.87 के स्तर पर बंद हुआ है, आज हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती देखी जा रही है, रुपया 30 पैसे की बढ़त के साथ 68.57 के स्तर पर खुला है, आज रुपए में आई रिकवरी से तेल कंपनियों पर बोझ कुछ कम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा