1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्‍ली में पहली बार 70 के पार पहुंचे डीज़ल के दाम, पेट्रोल के दाम में भी भारी उछाल

दिल्‍ली में पहली बार 70 के पार पहुंचे डीज़ल के दाम, पेट्रोल के दाम में भी भारी उछाल

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 31, 2018 09:57 am IST,  Updated : Aug 31, 2018 09:59 am IST

आज दिल्‍ली में डीज़ल की कीमतें पहली बार 70 रुपए के ऊपर रिकॉर्ड की गई। आज पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

पेट्रोल और डीजल की...- India TV Hindi
पेट्रोल और डीजल की कीमतें

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड की बढ़ती कीमतों और रुपए की गिरावट के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला। आज दिल्‍ली में डीज़ल की कीमतें पहली बातर 70 रुपए के ऊपर रिकॉर्ड की गई। आज सुबह 6 बजे पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी की गई नई रेट लिस्‍ट के अनसार आज पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

कीमतों की बात करें तो आज दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल भरवाने के लिए आपको 78.52 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डीजल की कीमतें आज 70.21 पैसे पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही मुंबई में पेट्रोल के दाम 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी के साथ 85.93 रुपए और डीजल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी के साथ 74.54 रुपए पर पहुंच गए। चेन्नई   मे आज पेट्रोल के दाम  81.58 रुपए और डीजल के दाम 74.18 रुपए पर पहुंच गए। इसके अलावा कोलकाता  आज पेट्रोल के लिए आपको 81.44 रुपए और डीजल के लिए 73.06 रुपए खर्च करने होंगे।

1 महीने में पेट्रोल 2 रुपए महंगा

बता दें कि यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। पिछले एक महीने की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में 2.05 रुपए का इजाफा हो चुका है। 30 जुलाई को पेट्रोल के दाम 76.25 रुपए थे, वहीं 30 अगस्त को ये बढ़कर 78.30 रुपए हो गए। वहीं डीजल की बात करें तो 30 जुलाई को डीजल की कीमतें 67.75 रुपए थीं वहीं 30 अगस्त को यह बढ़कर 69.93 रुपए हो गई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा