1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डीएलएफ प्रमोटर्स ने जीआईसी को बेची 33.34% हिस्‍सेदारी, 9000 करोड़ रुपए में पूरा हुआ सौदा

डीएलएफ प्रमोटर्स ने जीआईसी को बेची 33.34% हिस्‍सेदारी, 9000 करोड़ रुपए में पूरा हुआ सौदा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 27, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 02:07 pm IST

डीएलएफ के प्रमोटर्स का सिंगापुर के सरकारी फंड जीआईसी के साथ करीब 9,000 करोड़ रुपए का सौदा पूरा हो गया है। इस सौदे में उन्होंने कंपनी की किराया इकाई डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (DCCDL) में अपनी 33.34 प्रतिशत हिस्सेदारी जीआईसी को बेच दी है।

DLF- India TV Hindi
DLF

नई दिल्ली रियल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ के प्रमोटर्स का सिंगापुर के सरकारी फंड जीआईसी के साथ करीब 9,000 करोड़ रुपए का सौदा पूरा हो गया है। इस सौदे में उन्होंने कंपनी की किराया इकाई डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (DCCDL) में अपनी 33.34 प्रतिशत हिस्सेदारी जीआईसी को बेच दी है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि इस सौदे में प्रमोटर्स को 8,950 करोड़ रुपए की राशि जीआईसी से और 1,600 करोड़ रुपए अतिरिक्त डीसीसीडीएल से मिले हैं। वे इस राशि का उपयोग डीएलएफ के ऋण को पाटने में करेंगे। अभी डीएलएफ पर 27,000 करोड़ रुपए के कर्ज का बोझ है।

गौरतलब है कि इस साल अगस्त में डीएलएफ के प्रवर्तकों ने DCCDL में अपनी पूरी 40% हिस्सेदारी 11,900 करोड़ रुपए में बेच दी थी। इसमें 33.34% जीइआईसी को 8,900 करोड़ रुपए में बेची गई थी। बाकी हिस्सेदारी की करीब 3000 करोड़ रुपए में DCCDL ने पुनर्खरीद की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा