1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हवाई यात्रियों ने कोरोना के "डर" को छोड़ा पीछे, 2020 के बाद पहली बार 3.38 लाख लोगों ने भरी उड़ान

हवाई यात्रियों ने कोरोना के "डर" को छोड़ा पीछे, 2020 के बाद पहली बार 3.38 लाख लोगों ने भरी उड़ान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 03, 2021 01:44 pm IST,  Updated : Nov 03, 2021 01:44 pm IST

हवाई कंपनियों के लिए अक्टूबर का महीना काफी शानदार रहा। इस महीने छह दिन हर रोज 3 लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया।

हवाई यात्रियों की...- India TV Hindi
हवाई यात्रियों की संख्या ने कोरोना के "डर" को छोड़ा पीछे, 2020 के बाद पहली बार 3.38 लाख लोगों ने भरी उड़ान Image Source : PTI

मुंबई। कोरोना संकट के बीच भारी नुकसान झेलने वाली कंपनियों के अच्छे दिन आ चुके हैं। दशहरा और दिवाली के मौके पर लोग जमकर हवाई जहाज में या​त्रा कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों की माने तो एयरलाइंस कंपनियों ने मार्च 2020 यानि कोरोना पूर्व की स्थिति को प्राप्त कर लिया है। बीते शनिवार को एक दिन में 3.38 लाख यात्रियों ने सफर किया। जबकि दशहरे के बाद वाले रविार को रिकॉर्ड 3.27 लाख यात्रियों को हवाई सफर कराया था। बता दें कि यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। 

हवाई कंपनियों के लिए अक्टूबर का महीना काफी शानदार रहा। इस महीने छह दिन हर रोज 3 लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया। 18 अक्टूबर सोमवार को छोड़कर, बाकी सभी दिन वीकेंड थे। शुक्रवार की तुलना में शनिवार और रविवार को यात्रियों की संख्या अधिक पाई गई। इससे पहले इस साल मार्च के पहले सप्ताह में घरेलू यात्री यातायात लगभग 3 लाख प्रति दिन का आंकड़ा छू गया था। इसके बाद इसमें कमी आ गई थी। इसका एक प्रमुख कारण अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर का कहर था। 

एयरलाइन कंपनियों को दिवाली वाले हफ्ते में यात्रियों का नया रिकॉर्ड देखने की उम्मीद है। आमतौर पर रविवार को दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में आने वाली उड़ानों में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होती है। हालांकि त्योहारों की भीड़ से बचने के इच्छुक यात्रियों के लिए, मंगलवार का दिन उड़ान भरने का दिन होगा क्योंकि इस महीने के सभी हफ्तों में इस दिन यात्री यातायात कम होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा