1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Forbes billionaires List : US के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 92 रैंक फिसले, जुकरबर्ग की संपत्ति में हुआ इजाफा

Forbes billionaires List : US के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 92 रैंक फिसले, जुकरबर्ग की संपत्ति में हुआ इजाफा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 18, 2017 09:52 am IST,  Updated : Oct 18, 2017 09:54 am IST

मंगलवार को जारी किए गए Forbes की नई लिस्‍ट में 400 अरबपतियों के नाम शामिल हैं लेकिन अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की संपत्ति घटी ही है।

Forbes billionaires List : US के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 92 रैंक फिसले, जुकरबर्ग की संपत्ति में हुआ इजाफा- India TV Hindi
Forbes billionaires List : US के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 92 रैंक फिसले, जुकरबर्ग की संपत्ति में हुआ इजाफा

नई दिल्ली। मंगलवार को जारी किए गए Forbes की नई लिस्‍ट में 400 अरबपतियों के नाम शामिल हैं। अमेरिका में धनी लोगों के धन में भले ही बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही हो लेकिन अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की संपत्ति घटी ही है। नई लिस्‍ट में डोनाल्‍ड ट्रंप की सं‍पत्ति 600 मिलियन डॉलर यानि करी 3,900 करोड़ रुपए घटकर 3.1 अरब डॉलर रह गई है। Forbes की इस लिस्‍ट में सबसे अधिक फायदे में फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति में 15.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है जिससे वह अपनी लिस्ट में चौथा स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अगले महीने मिलेगी अच्‍छी खुशखबरी, ईपीएफ पर ब्‍याज दर तय होने की है संभावना

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स लगातार 24वीं बार अरबपतियों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 89 अरब डॉलर (5785.7 खरब रुपए) आंकी गई है वहीं अमेजन के संस्‍थापक जेफ बेजोस 81.5 अरब डॉलर (5298.6 खरब रुपए) की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। प्राइवेट सेक्टर से व्‍हाइट हाउस तक पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 400 अरबपतियों की लिस्ट में 248वें स्थान पर हैं। स्नैपचैट के 27 वर्षीय फाउंडर इवान स्पीगल भी ट्रंप के साथ 248वें स्थान पर हैं। इवान अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं।

यह भी पढ़ें : मजबूत स्थिति में है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, अप्रैल-सितंबर में गोल्‍ड ईटीएफ से 388 करोड़ रुपए निकाले गए

Forbes ने ट्रंप की कम हुई संपत्ति के पीछे न्यूयॉर्क रिटेल और ऑफिस रियल एस्टेट मार्केट का कमजोर होना बताया है। 2016 में जब ट्रंप व्‍हाइट हाउस के लिए चुने गए थे तब वह फोर्ब्स की लिस्ट में 156वें स्थान पर थे। Forbes ने कहा है कि उसकी 36वीं वार्षिक सूची ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं इसमें 400 अरबपतियों के नाम हैं जिनकी कुल संपत्ति 2.7 ट्रिलियन डॉलर (1,75,547.73 खरब रुपए) है। Forbes ने बताया कि 2016 की सूची में अरबपतियों की कुल संपत्ति 2.4 ट्रिलियन डॉलर (1,56,034.48 अरब रुपए) थी।

यह भी पढ़ें : धनतेरस और दिवाली पर जा रहे हैं सोना खरीदने, तो जान लीजिए इस पर लगने वाले टैक्‍स के बारे में

अरबपतियों की लिस्ट में 22 नए नाम हैं जिसमें नेटफ्लिक्स के सह-संथापक और सीईओ रीड हैस्टिंग्स शामिल हैं। पिछले साल की लिस्ट में जगह बनाने वाले 26 नाम इस बार लिस्ट में जगह पाने में असफल रहे हैं। 400 अरबपतियों की लिस्ट में केवल 50 महिलाएं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा