1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मानसून ठीक रहा तो आर्थिक वृद्धि पहुंचेगी आठ फीसदी तक, भारत कर रहा है बेहतर प्रदर्शन

मानसून ठीक रहा तो आर्थिक वृद्धि पहुंचेगी आठ फीसदी तक, भारत कर रहा है बेहतर प्रदर्शन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 01, 2016 08:12 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 08:12 pm IST

वित्त मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में मानसून अच्छा रहा तो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर आठ फीसदी तक पहुंच सकती है।

मानसून ठीक रहा तो आर्थिक वृद्धि पहुंचेगी आठ फीसदी तक, भारत कर रहा है बेहतर प्रदर्शन- India TV Hindi
मानसून ठीक रहा तो आर्थिक वृद्धि पहुंचेगी आठ फीसदी तक, भारत कर रहा है बेहतर प्रदर्शन

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत ने राजकोषीय एवं अन्य आर्थिक मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन किया है। मौजूदा वित्त वर्ष में मानसून अच्छा रहा तो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर आठ फीसदी तक पहुंच सकती है।

आर्थिक मामलो के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा, इस साल मानसून अच्छा रहने का अनुमान है। हमें उम्मीद है कि मानसून अच्छा रहेगा। मानसून बेहतर रहा तो मेरा मानना है कि इस वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर आठ फीसदी पर पहुंच जाएगी। दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान राजकोषीय घाटा और राजस्व घाटा सीमा में रहा और सभी राजकोषीय लक्ष्यों को प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा, राजकोषीय, सूक्ष्म एवं वृहद आर्थिक मापदंडों पर हमारी स्थिति संतोषजनक हैं।

मार्च तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.9 फीसदी रही है। चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रही है, जहां 2015-16 में 7.6 फीसदी की सबसे अधिक वृद्धि दर दर्ज की गई, जो पांच वर्ष की उच्चतम वृद्धि है। वित्‍त वर्ष 2014-15 में आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रही थी। दास ने कहा कि सभी तरह के वृहद आर्थिक आंकड़े और राजकोषीय मापदंड भारत के पक्ष में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा