1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शाहरुख खान को ED का समन, KKR के शेयर कम कीमत पर बेचने का आरोप

शाहरुख खान को ED का समन, KKR के शेयर कम कीमत पर बेचने का आरोप

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 27, 2015 12:17 pm IST,  Updated : Oct 27, 2015 12:30 pm IST

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले और IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान को ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने समन भेजा है।

शाहरुख खान को ED का समन, KKR के शेयर कम कीमत पर बेचने का आरोप- India TV Hindi
शाहरुख खान को ED का समन, KKR के शेयर कम कीमत पर बेचने का आरोप

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले और IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान को ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने समन भेजा है। शाहरुख पर कम कीमत में KKR के शेयर बेचने का आरोप है। 5 महीने के अंदर शाहरुख खान को दूसरी बार नोटिस मिला है।

खबरों के मुताबिक ED का मानना है कि 2008 में केकेआर के शेयर्स मॉरीशस की एक कंपनी को कम मूल्य पर बेचे गए। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख ने ED के सामने पेश होने के लिए थोड़ा और वक्त मांगा है, क्योंकि वे कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर हैं।

हालांकि एजेंसी जय मेहता से पूछताछ कर उनका बयान रिकॉर्ड कर चुकी है। शाहरुख की IPL टीम ‘द नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ (KRSPL) पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन का शक है। कंपनी पर आरोप है कि जय मेहता की विदेशी कंपनी ‘सी आइलैंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड’ के साथ ट्रांसफर डील के दौरान केकेआर के शेयर्स कम मूल्‍य पर बेचे गए हैं। गौरतलब है कि केकेआर का मालिकाना हक शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के पास है और मेहता ग्रुप के जय मेहता और उनकी पत्नी जूही चावला उनकी पार्टनर हैं।

विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में करीब 5 महीने पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शाहरुख खान के साथ जूही चावला और जय मेहता को हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन सच्चाई यह है कि एक बार भी शाहरुख खान निजी तौर पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों से मिलने मुंबई के ऑफिस में नहीं गए हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्हाल रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा