1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इमामी का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में 48% बढ़कर 39.12 करोड़ रुपये पहुंचा

इमामी का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में 48% बढ़कर 39.12 करोड़ रुपये पहुंचा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 08, 2019 02:08 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 02:08 pm IST

तेल, साबुन जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी इमामी का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में 47.84 प्रतिशत बढ़कर 39.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

Emami Q1 profit up 48 per cent to Rs 39.12 crore- India TV Hindi
Emami Q1 profit up 48 per cent to Rs 39.12 crore

नयी दिल्ली। तेल, साबुन जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी इमामी का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में 47.84 प्रतिशत बढ़कर 39.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इमामी ने बीएसई को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 26.46 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 6.57 प्रतिशत बढ़कर 660.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। इस दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 514.50 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के निदेशक हर्ष वी.अग्रवाल ने परिदृश्य के बारे में कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिये यह सकारात्मक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा