1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. EPFO कर्मचारियों ने पीएम-केयर्स कोष में 2.5 करोड़ रुपये का योगदान किया

EPFO कर्मचारियों ने पीएम-केयर्स कोष में 2.5 करोड़ रुपये का योगदान किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 03, 2020 08:33 pm IST,  Updated : May 03, 2020 08:33 pm IST

EPFO के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से 1 दिन का वेतन कोष में दिया है।

EPFO- India TV Hindi
EPFO

नई दिल्ली। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति निधि का प्रबंधन करने वाली संस्था ईपीएफओ के कर्मचारियों ने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये का योगदान किया है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ईपीएफओ के कर्मचारियों ने सरकार की पहल में मदद के लिए स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन पीएम-केयर्स कोष में दिया है। इसमें कहा गया कि ईपीएफओ हर संभव तरीके से देश की सेवा करने के लिए तैयार है।

इसके साथ ही संस्थान ने कहा कि वो महामारी की वजह से उपजी आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए लोगों के दावों पर तेजी से कदम उठा रहे हैं। सरकार ने गुजर बसर के लिए अपनी जमा धनराशि में से एक हिस्सा निकालने की छूट दी है। EPFO के मुताबिक वे इस खास छूट के अंतर्गत आए 7.4 लाख दावों का निपटारा कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा