1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निर्यातकों के लिए डाक विभाग ने शुरू की नई सर्विस, अब पांच लाख रुपए तक का सामान कुरियर या डाक से भेजे सकेंगे

निर्यातकों के लिए डाक विभाग ने शुरू की नई सर्विस, अब पांच लाख रुपए तक का सामान कुरियर या डाक से भेजे सकेंगे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 28, 2018 02:36 pm IST,  Updated : Jul 28, 2018 02:36 pm IST

निर्यातक अब कुरियर सेवा या डाक के जरिये पांच लाख रुपए की वस्तुओं का निर्यात कर सकते हैं। पहले यह सीमा 25,000 रुपए प्रति खेप थी।

Exporters- India TV Hindi
Exporters

नई दिल्ली। निर्यातक अब कुरियर सेवा या डाक के जरिये पांच लाख रुपए की वस्तुओं का निर्यात कर सकते हैं। पहले यह सीमा 25,000 रुपए प्रति खेप थी। निर्यातक कुरियर अथवा डाक से निर्यात करने की 25,000 रुपए की सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इससे ई-कॉमर्स कंपनियां ऊंचे मूल्य के सामान कुरियर के जरिये भेज सकेंगी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय की अधिसूचना में कहा गया है कि कुरियर सेवा-डाक के जरिये निर्यात की सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपए किया गया है। भारत से वस्तुओं के निर्यात की योजना (एमईआईएस) के तहत कुरियर-डाक के जरिये निर्यात की पात्रता को 25,000 रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए प्रति खेप किया गया है।  

निर्यातकों के संगठन फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) ने कहा कि इस कदम से आभूषण जैसे उत्पादों का कुरियर या डाक से निर्यात करने में मदद मिलेगी। एमईआईएस के तहत सरकार निर्यातकों को शुल्क क्रेडिट की सुविधा देती है। यह दर उत्पाद दर उत्पाद और निर्यात गंतव्य के हिसाब से भिन्न-भिन्न होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा