1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मार्च में देश का निर्यात 11 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा हुआ कम

मार्च में देश का निर्यात 11 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा हुआ कम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 15, 2019 07:35 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 07:35 pm IST

सोने का आयात मार्च में 31.22 प्रतिशत बढ़कर 3.27 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Exports grow- India TV Hindi
Exports grow 11 per cent in March; trade deficit narrows Image Source : EXPORTS GROW

नई दिल्ली। देश का निर्यात मार्च में 11 प्रतिशत बढ़कर 32.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। फार्मा, रसायन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में ऊंची वृद्धि की वजह से कुल निर्यात बढ़ा है। 

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार मार्च, 2019 में आयात भी 1.44 प्रतिशत बढ़कर 43.44 अरब डॉलर रहा। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा कम होकर 10.89 अरब डॉलर पर आ गया, जो मार्च 2018 में 13.51 अरब डॉलर था। 

सोने का आयात मार्च में 31.22 प्रतिशत बढ़कर 3.27 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल का आयात 5.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11.75 अरब डॉलर रहा। 

पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 331 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वित्त वर्ष के दौरान आयात 8.99 प्रतिशत बढ़कर 507.44 अरब डॉलर रहा। 

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.42 अरब डॉलर रहा, जो 2017-18 में 162 अरब डॉलर था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा