1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का निर्यात जुलाई में 47 फीसदी बढ़कर 35.17 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का निर्यात जुलाई में 47 फीसदी बढ़कर 35.17 अरब डॉलर पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 02, 2021 06:06 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 06:06 pm IST

देश का निर्यात जुलाई में 47.19 प्रतिशत बढ़कर 35.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन की वजह से कुल निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

देश का निर्यात जुलाई में 47 फीसदी बढ़कर 35.17 अरब डॉलर पर पहुंचा- India TV Hindi
देश का निर्यात जुलाई में 47 फीसदी बढ़कर 35.17 अरब डॉलर पर पहुंचा Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: देश का निर्यात जुलाई में 47.19 प्रतिशत बढ़कर 35.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन की वजह से कुल निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में आयात भी 59.38 प्रतिशत की वद्धि के साथ 46.40 अरब डॉलर रहा। इस तरह व्यापार घाटा 11.23 अरब डॉलर रहा। समीक्षाधीन महीने में पेट्रोलियम निर्यात बढ़कर 3.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

इंजीनियरिंग निर्यात 2.82 अरब डॉलर और रत्न एवं आभूषण निर्यात 1.95 अरब डॉलर रहा। हालांकि, जुलाई में तिलहन, चावल, मांस, डेयरी और पॉल्ट्री उत्पादों के निर्यात में गिरावट आई। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, जुलाई में पेट्रोलियम, कच्चे तेल और उत्पादों का आयात 97 प्रतिशत बढ़कर 6.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सोने का आयात 135.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसी तरह मोती, बहुमूल्य और अर्द्धबहुमूल्य रत्नों का आयात 1.68 अरब डॉलर रहा। हालांकि, माह के दौरान परिवहन उपकरणों, परियोजना सामान तथा चांदी के आयात में गिरावट आई। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तथा बेल्जियम को निर्यात बढ़कर क्रमश: 2.4 अरब डॉलर, 1.21 अरब डॉलर और 48.9 करोड़ डॉलर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा