1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फेसबुक का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित, लंदन में 3 ऑफिस सोमवार तक बंद

फेसबुक का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित, लंदन में 3 ऑफिस सोमवार तक बंद

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 07, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 02:10 pm IST

सिंगापुर ऑफिस के इस कर्मचारी ने लंदन ऑफिस का दौरा किया था।

Facebook- India TV Hindi
Facebook

फेसबुक ने लंदन स्थित अपने तीन कार्यालयों को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया है। कंपनी ने यह फैसला अपने एक कर्मचारी में कोविड-19 की जांच पॉजिटिव आने के बाद लिया। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने अपने एक कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने 3,000 कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। यह कर्मचारी सिंगापुर का था और 24 से 26 फरवरी के बीच लंदन के कार्यालयों में गया था।

फेसबुक ने कहा है कि कार्यालयों को खोलने से पहले इनकी गहन सफाई कराई जाएगी। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि उनके सिंगापुर कार्यालय के एक कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव होने का पता चला है। उसने 24 से 26 फरवरी, 2020 के बीच हमारे लंदन कार्यालयों का दौरा किया था। लिहाजा सफाई के लिए सोमवार तक अपने लंदन स्थित कार्यालयों को बंद किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं

ब्रिटेन में कोरोनावायरस के 163 मामले सामने आ चुके हैं। फेसबुक ने अमेरिका के बे एरिया के अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है। यह कदम गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में कोरोनावायरस के दो नए मामले सामने आने के बाद उठाए गए हैं। फेसबुक ने सोमवार तक के लिए अपने सिएटल कार्यालय को भी बंद कर दिया है, क्योंकि उसके एक कॉन्ट्रैक्टर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह संक्रमित कॉन्ट्रैक्टर अंतिम बार 21 फरवरी को फेसबुक ऑफिस में था। किंग काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि सभी फेसबुक साइटों को 31 मार्च तक घर से काम करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा