1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वित्त मंत्रालय ने आयात शुल्क की गणना के लिए डॉलर का मूल्य 73.65 रुपये तय किया

वित्त मंत्रालय ने आयात शुल्क की गणना के लिए डॉलर का मूल्य 73.65 रुपये तय किया

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 20, 2018 09:04 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 09:04 pm IST

वित्त मंत्रालय ने आयात शुल्क की गणना के लिए डॉलर का मूल्य 73.65 रुपये तय किया है।

Dollar- India TV Hindi
Dollar

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने 21 सितंबर से आयात शुल्क की गणना के लिये डॉलर की विनिमय दर 73.65 रुपये तय की है। यह दर पिछले पखवाड़े में 72.55 रुपये थी। इसी तरह पौंड की विनिमय दर 97.40 रुपये होगी जो पहले 94.30 रुपये थी। 

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आयातित सामान पर अब 86.55 रुपये प्रति यूरो की दर से गणना के बाद कर लगाया जायेगा। आज समाप्त हो रहे पखवाड़े 

में यह दर 85.05 रुपये प्रति यूरो थी। 

इस साल की शुरुआत से अब तक रुपये के मूल्य में लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट को देखते हुए विनिमय दर में यह परिवर्तन किया गया है। सामानों के निर्यात के समय कर की गणना के लिए एक डॉलर की कीमत 71.95 रुपये, एक पौंड का मूल्य 94.05 और एक यूरो की कीमत 83.45 रुपये तय किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा