1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget-2021: लेदर ब्रीफकेस के बाद बही-खाता से भी छूटा पीछा, वित्‍त मंत्री हाथ में टैबलेट लेकर पहुंची संसद

Budget-2021: लेदर ब्रीफकेस के बाद बही-खाता से भी छूटा पीछा, वित्‍त मंत्री हाथ में टैबलेट लेकर पहुंची संसद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 01, 2021 09:28 am IST,  Updated : Feb 01, 2021 10:03 am IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से अपने हाथ में टैबलेट लेकर बाहर आईं, जो डिजिटल इंडिया का एक संकेत भी है।

first time ever Budget 2021 will be paperless, Nirmala Sitharaman hold tablet in hand- India TV Hindi
first time ever Budget 2021 will be paperless, Nirmala Sitharaman hold tablet in hand Image Source : TWITTER

नई दिल्‍ली। देश के इतिहास में पहली बार आम बजट 2021-22 को (Budget 2021) पूरी तरह पेपरलेस होगा। ऐसा कोविड-19 की वजह से हो रहा है। बजट भाषण और दस्‍तावेज इस बार सॉफ्ट कॉपी में ऑनलाइन उपलब्‍ध होंगे। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्‍त मंत्रालय से अपने हाथ में टैबलेट लेकर बाहर आईं, जो डिजिटल इंडिया का एक संकेत भी है।  

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश में पहली बार बजट दस्‍तावेजों की छपाई नहीं की गई है। इसका मतलब है कि इस बार बजट दस्‍तावेजों की हार्ड कॉपी नहीं मिलेगी, बल्कि बजट देखने के लिए सभी को अपने-अपने मोबाइल में एक एप डाउनलोड करनी होगी। वित्‍त मंत्रालय ने Union Budget App लॉन्च किया है। यह एप Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्‍टम के लिए है। इसे Google Play Store और Apple App Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

वित्त मंत्री का बजट भाषण समाप्त होने के बाद आप इस एप पर पूरा बजट दस्तावेज देख सकते हैं। यहां से आप इन दस्तावेजों को डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंट भी ले सकते हैं। इस एप पर पूरा बजट दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। मोबाइल एप में केंद्रीय बजट से संबंधित सभी 14 दस्तावेज उपलब्ध होंगे। इसके तहत वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर इसे बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान की मांग (डीजी), वित्त विधेयक आदि जैसे दस्तावेज उपलब्ध होंगे जो कि संविधान के अनुसार तय किए गए हैं।

एप में डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सर्च, जूम इन और आउट, बाईडायरेक्शनल स्क्रॉलिंग, कंटेंट और एक्सटर्नल लिंक की तालिका आदि के साथ यूजर्स के अनुकूल इंटरफेस उपलब्ध है। एप को केंद्रीय बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। एप को आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है।

2019 में टूटी थी ब्रीफकेस परंपरा

 सीतारमण ने 2019 में अपने पहले बजट में चमड़े के पारंपरिक ब्रीफकेस को बदल दिया था और लाल कपड़े में लिपटे बही-खाते के रूप में बजट दस्तावेजों को पेश किया था। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष का बजट इस तरीके का होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

यह भी पढ़ें: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की वो 10 बातें, जो सभी को ध्‍यान से सुननी चाहिए

यह भी पढ़ें: Budget-2021 से पहले आई राहत की खबर, पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा