1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फ्लिपकार्ट इंडिया को मूल कंपनी से मिली 1,431 करोड़ रुपए की पूंजी, वॉलमार्ट ने खरीदा है इसे

फ्लिपकार्ट इंडिया को मूल कंपनी से मिली 1,431 करोड़ रुपए की पूंजी, वॉलमार्ट ने खरीदा है इसे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 17, 2019 09:34 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 09:34 pm IST

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के समक्ष उपलब्ध कराए गए दस्तावेज में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट इंडिया ने अपनी मूल कंपनी को 29,400 रुपए प्रति शेयर की दर से 4.86 लाख शेयर जारी किए हैं।

flipkart- India TV Hindi
flipkart Image Source : FLIPKART

नई दिल्ली। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी अनुषंगी फ्लिपकार्ट इंडिया में 1,431 करोड़ का पूंजी निवेश किया है। फ्लिपकार्ट इंडिया ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की थोकबिक्री अनुषंगी है। 

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के समक्ष उपलब्ध कराए गए दस्तावेज में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट इंडिया ने अपनी मूल कंपनी को 29,400 रुपए प्रति शेयर की दर से 4.86 लाख शेयर जारी किए हैं। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट इंडिया में 2,190 करोड़ रुपए का निवेश किया था। 

फ्लिपकार्ट इंडिया ने यह धन ऐसे समय में जुटाया है, जब वह ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े नए नियमों को लेकर विनियामकीय मोर्चे पर चुनौतियों का सामना कर रही है। एक फरवरी से प्रभावी होने वाले नए  नियम विदेशी निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनियों से संबंधित हैं।

नए नियमों के तहत विदेशी निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी हिस्‍सेदारी कंपनियों के उत्‍पादों की बिक्री अपने प्‍लेटफॉर्म पर नहीं कर पाएंगी। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ने नए नियमों की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने के लिए सरकार से आग्रह किया है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा