1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Flipkart अब इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये करेगी डिलिवरी, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स से किया करार

Flipkart अब इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये करेगी डिलिवरी, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स से किया करार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 06, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 04:11 pm IST

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट डिलिवरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दे रही है।

Flipkart, Mahindra Logistics join hands to accelerate use of EVs in last mile delivery Flipkart अब इ- India TV Hindi
Flipkart अब इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये करेगी डिलिवरी, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स से किया करार 

मुंबई। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट डिलिवरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसी उद्देश्य से कंपनी ने महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के साथ भागीदारी की है। फ्लिपकार्ट डिलिवरी के लिए अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को 2030 तक बढ़ाकर 25,000 करेगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी गई है। 

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

महिंद्रा समूह की लॉजिस्टिक्स इकाई पहले ही अंतिम छोर तक आपूर्ति सेवा ‘ईडीईएल’‘ शुरू कर चुकी है। यह सेवा छह शहरों में शुरू की गई है। उसने इस तरह की सेवाएं उपलब्ध कराने को उपभोक्ता और ई-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनियों के साथ गठजोड़ किया है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा गया है कि महिंद्रा लॉजिस्टिक्स विभिन्न मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओएईएम) के साथ काम कर रही है और फ्लिपकार्ट को ईवी की ओर बदलाव में मदद कर रही है। 

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

फ्लिपकार्ट ने आपूर्ति श्रृंखला में दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जोड़ने के लिए पहले ही कई ओईएम के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने कहा कि महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ईडीईएल के साथ भागीदारी से वह इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये डिलिवरी बढ़ाने के अपने लक्ष्य को तेजी से हासिल कर पाएगी। ईडीईएल की मौजूदगी बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, पुणे, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में है। कंपनी का इरादा इस साल के अंत तक देश के शीर्ष 20 शहरों में पहुंचने का है।

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा