1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर एशिया दे रही है सिर्फ 786 रुपए में हवाई सफर करने का मौका, 2999 रुपए में कर सकेंगे विदेशों की सैर

एयर एशिया दे रही है सिर्फ 786 रुपए में हवाई सफर करने का मौका, 2999 रुपए में कर सकेंगे विदेशों की सैर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 27, 2016 05:54 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 06:05 pm IST

कम किराए वाली एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ने घरेलू मार्ग पर एक तरफ की यात्रा के लिए रियायती किराए की पेशकश की है। इसकी शुरूआत 786 रुपए से होगी।

Fly Like A Superstar: एयर एशिया का ऑफर, सिर्फ 786 रुपए में डोमेस्टिक और 2,999 में इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट- India TV Hindi
Fly Like A Superstar: एयर एशिया का ऑफर, सिर्फ 786 रुपए में डोमेस्टिक और 2,999 में इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट

चेन्नई। कम किराए वाली एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ने घरेलू मार्ग पर एक तरफ की यात्रा के लिए रियायती किराए की पेशकश की है। इसकी शुरूआत 786 रुपए (टैक्स आदि मिलाकर) से होगी। इसके तहत आप तीन जुलाई तक हवाई टिकट बुक कर सकते हैं। एयर टिकट एक फरवरी से 30 अप्रैल 2017 तक की यात्रा के लिए वैध होगा। इसके अलावा आप 2,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं।

घरेलू रूट्स पर 786 रुपए में भरें उड़ान

एयरलाइन कंपनी ने एक बयान में कहा, एयर एशिया सुपरमैन की तरह उड़ान भरें की विशिष्ट योजना की घोषणा कर रही है। इसके तहत बेंगलुरु या नई दिल्ली से जुड़े एयर एशिया के डेस्टिनेशंस के लिए 786 रुपए में एक तरफ के किराए की पेशकश की गई है। एयर एशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अमर अब्रोल ने कहा, हमें विशिष्ट किराए की पेशकश कर खुशी हो रही है।

तस्वीरों में देखें पूरा ऑफर

AirAsia Rs 786

1 (74)IndiaTV Paisa

3 (66)IndiaTV Paisa

2 (67)IndiaTV Paisa

4 (65)IndiaTV Paisa

5 (61)IndiaTV Paisa

इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरूआती कीमत 2,999 रुपए

एयरलाइन कंपनी ने कहा, ऑकलैंड, मॉरीशस, ग्वांगझू, क्राबी, लोंबोक, हो ची मिन्ह सिटी जैसे कई अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए कम किराए की पेशकश की गई है और एक तरफ का किराया 2,999 रुपए से शुरू है। दरअसल कंपनी रमजान के महीने का फायदा उठाना चाहती है। इस लिए ऑफर की शुरूआती कीमत 786 रुपए रखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा