1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वित्‍त मंत्री कोरोना संक्रमण से राहत के लिए जल्‍द करेंगी आर्थिक पैकेज की घोषणा, 1 बजे बुलाई प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

वित्‍त मंत्री कोरोना संक्रमण से राहत के लिए जल्‍द करेंगी आर्थिक पैकेज की घोषणा, 1 बजे बुलाई प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 26, 2020 12:22 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 12:22 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते वित्त मंत्री की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन करने की घोषणा की थी, जो कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़े रहे प्रतिकूल असर को कम करने के लिए उपायों को सुझाएगा।

FM to announce economic package soon to deal with COVID-19 impact- India TV Hindi
FM to announce economic package soon to deal with COVID-19 impact

नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण अर्थव्‍यवस्‍था पर कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए जल्‍द ही एक आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा करेंगी। एक अधिकारी ने बताया कि  राहत पैकेज की घोषणा गुरुवार को एक बजे होने की संभावना है। वित्‍त मंत्रालय ने एक बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की भी सूचना दी है।

इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में वित्‍त मंत्री ने कहा था कि आर्थिक पैकेज पर विचार चल रहा है और जल्‍द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते वित्‍त मंत्री की अध्‍यक्षता में एक टास्‍क फोर्स का गठन करने की घोषणा की थी, जो कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़े रहे प्रतिकूल असर को कम करने के लिए उपायों को सुझाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा