1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बड़ी वृद्धि, बढ़कर हुआ 590.18 अरब डॉलर

विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बड़ी वृद्धि, बढ़कर हुआ 590.18 अरब डॉलर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2021 08:15 am IST,  Updated : Feb 06, 2021 09:32 am IST

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.85 अरब अमरीकी डॉलर बढ़कर 590.18 अरब डॉलर हो गया।

Dollar- India TV Hindi
Dollar Image Source : AP

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.85 अरब अमरीकी डॉलर बढ़कर 590.18 अरब डॉलर हो गया। यह बीते सप्ताह के मुकाबले भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.09 अरब डॉलर बढ़कर 585.33 अरब अमरीकी डॉलर हो गया था। 

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

आंकड़ों के मुताबिक 29 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान मुद्रा भंडार में बड़ा इजाफा विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) के रूप में हुआ, जिसकी कुल भंडार में एक बड़ी हिस्सेदारी है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक एफसीए 5.03 अरब डॉलर बढ़ाकर 547.22 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। 

पीएनबी को 506 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 506.03 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में बैंक को 492.28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। पीएनबी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 23,298.53 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की तीसरी तिमाही मे 15,967.49 करोड़ रुपये था। एकीकृत आधार पर बैंक का लाभ 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 585.77 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को शुद्ध रूप से 501.93 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा