1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार दूसरे सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटा, गोल्ड स्टॉक में भी गिरावट

लगातार दूसरे सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटा, गोल्ड स्टॉक में भी गिरावट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 29, 2019 03:49 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 03:49 pm IST

देश का विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी। 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 38.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 428.572 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में कमी और स्वर्ण आस्तियों के घटने के कारण यह गिरावट आई है।

Foreign Exchange Storage - India TV Hindi
Foreign Exchange Storage 

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी। 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 38.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 428.572 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में कमी और स्वर्ण आस्तियों के घटने के कारण यह गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। 

इससे पहले 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 64.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 428.96 अरब डॉलर रहा था। देश का सकल विदेशी मुद्रा भंडार इस साल अगस्त माह में 430.572 अरब डॉलर के अब तक के सर्वोच्च स्तर को छू चुका है। रिजर्व बैंक ने बताया कि विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 12.5 करोड़ डॉलर घटकर 396.670 अरब डॉलर रह गया। स्वर्ण भंडार 25.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 26.84 अरब डॉलर पर आ गया।

आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 25.9 करोड़ डॉलर घटकर 27.843 अरब डॉलर रह गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब भारत के पास रखे बहुमूल्य धातुओं के मूल्य में गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 30 लाख डॉलर बढ़कर 1.435 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान कोष के पास देश का आरक्षित भंडार 60लाख डॉलर घटकर 3.623 अरब डालर रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा