1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा नई ऊंचाई पर, पहली बार छुआ 437.83 अरब डॉलर का स्‍तर

विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा नई ऊंचाई पर, पहली बार छुआ 437.83 अरब डॉलर का स्‍तर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 11, 2019 07:45 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 07:45 pm IST

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार भी 23.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.17 अरब डॉलर हो गया।

Forex reserves at new life-time high of USD 437.83 billion- India TV Hindi
Forex reserves at new life-time high of USD 437.83 billion Image Source : FOREX RESERVES

नई दिल्‍ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अक्‍टूबर को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान 4.24 अरब डॉलर बढ़कर 437.83 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इससे पिछले सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.02 अरब डॉलर बढ़कर 433.59 अरब डॉलर हो गया था।

समीक्षाधीन सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) में इजाफा होने की वजह से कुल विदेशी मुद्रा भंडार में यह वृद्धि हुई है। कुल मुद्रा भंडार में एफसीए का सबसे बड़ा हिस्‍सा है। आरबीआई के मुताबिक 4 अक्‍टूबर को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 3.99 अरब डॉलर बढ़कर 405.61 अरब डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गई।

अमेरिकी डॉलर में व्‍यक्‍त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा संपत्ति पर विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गैर-अमेरिका मुद्रा जैसे यूरो, पौंड और येन में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है। समीक्षाधीन सप्‍ताह के दौरान देश का स्‍वर्ण भंडार भी 23.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.17 अरब डॉलर हो गया।

समीक्षाधीन सप्‍ताह के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश का विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.43 अरब डॉलर हो गया। इसी प्रकार आईएमएफ के सथ देश का भंडार भी 90 लाख डॉलर बढ़कर 3.61 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा