1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार में आई 2.05 अरब डॉलर की कमी, घटकर रह गया 417.99 अरब डॉलर

विदेशी मुद्रा भंडार में आई 2.05 अरब डॉलर की कमी, घटकर रह गया 417.99 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2019 08:16 pm IST,  Updated : May 24, 2019 08:17 pm IST

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश के स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं आया और यह 23.021 अरब डॉलर के स्तर पर स्थिर बना रहा।

Forex reserves decline by USD 2.05 bn to USD 417.99 bn- India TV Hindi
Forex reserves decline by USD 2.05 bn to USD 417.99 bn Image Source : FOREX RESERVES DECLINE

नई दिल्‍ली। पिछले कुछ हफ्ते से विदेशी मुद्रा भंडार में हो रही वृद्धि पर ब्रेक लग गया है। 17 मई को समाप्‍त हुए सप्‍ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.057 अरब डॉलर घटकर 417.998 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले के सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.368 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 420.055 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

शुक्रवार को आरबीआई द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति, जिसका ओवरऑल मुद्रा भंडार में महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा होता है, 2.030 अरब डॉलर घटकर 390.197 अरब डॉलर रह गई।

डॉलर में व्‍यक्‍त की जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति पर भंडार में मौजूद गैर-अमेरिकी मुद्रा जैसे यूरो, पौंड और येन में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है।

आरबीआई के डाटा के मुताबिक समीक्षाधीन सप्‍ताह के दौरान देश के स्‍वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं आया और यह 23.021 अरब डॉलर के स्‍तर पर स्थिर बना रहा।

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश का विशेष निकासी अधिकारी भी 98 लाख डॉलर घटकर 1.444 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश की भंडार स्थिति में 1.69 करोड़ डॉलर घटकर 3.334 अरब डॉलर पर आ गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा