1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार 9.42 अरब डॉलर बढ़कर 620.57 अरब डॉलर के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार 9.42 अरब डॉलर बढ़कर 620.57 अरब डॉलर के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 06, 2021 08:54 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 09:20 pm IST

आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.427 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 620.576 अरब अमेरिकी डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा भंडार 9.42 अरब डॉलर बढ़कर 620.57 अरब डॉलर के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंचा- India TV Hindi
विदेशी मुद्रा भंडार 9.42 अरब डॉलर बढ़कर 620.57 अरब डॉलर के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंचा Image Source : FILE

नई दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जुलाई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 9.427 अरब डॉलर बढ़कर 620.576 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार 23 जुलाई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 1.581 अरब डॉलर घटकर 611.149 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 30 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि की वजह विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) का बढ़ना था जो समग्र भंडार का प्रमुख घटक है। 

इस दौरान एफसीए 8.596 अरब डॉलर बढ़कर 576.224 अरब डॉलर हो गया। डॉलर के लिहाज से बतायी जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है। 

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार 76 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.644 अरब डॉलर हो गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 60 लाख डॉलर बढ़कर 1.552 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने बताया कि आलोच्य सप्ताह के दौरान आईएमएफ के पास मौजूद भारत का विदेशीमुद्रा भंडार भी 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.156 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा