1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंजन आपूर्ति के लिए एयर विस्तारा और जीई एविएशन के बीच हुआ 34 करोड़ डॉलर का सौदा

इंजन आपूर्ति के लिए एयर विस्तारा और जीई एविएशन के बीच हुआ 34 करोड़ डॉलर का सौदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 07, 2018 03:31 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 03:31 pm IST

विमानों का इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी जीई एविएशन ने इंजन आपूर्ति के लिए विस्‍तारा एयरलाइंस के साथ 34 करोड़ डॉलर से अधिक के सौदे पर हस्ताक्षर किये।

Vistara Airlines- India TV Hindi
Vistara Airlines

मुंबई। विमानों का इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी जीई एविएशन ने इंजन आपूर्ति के लिए विस्‍तारा एयरलाइंस के साथ 34 करोड़ डॉलर से अधिक के सौदे पर हस्ताक्षर किये। इस सौदे के तहत जीई एविएशन निजी क्षेत्र की इस भारतीय विमान सेवा कंपनी के बोइंग 787 विमानों के बड़े के लिये जीईएनएक्स-1बी इंजन की आपूर्ति करेगी। जीई एविएशन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि इन इंजनों की आपूर्ति 2020-2021 तक किए जाने की उम्मीद है।

दिल्ली की विस्‍तारा एयर लाइन ने में बोइंग कंपनी से छह बी787-9 (ड्रीमलाइनर) यात्री जेट विमान खरीदने का अनुबंध किया। इसके अलावा इस सौदे के तहत वह अपने मध्यम और लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय परिचालनों के लिये ऐसे चार और विमान खरीद सकती है।

आपको बता दें कि पिछले महीने विस्‍तारा ने कुल 19 एयरबस और बोइंग एयरक्राफ्ट के ऑर्डर दिए थे जिसका मूल्‍य 3.1 अरब डॉलर यानी तकरीबन 21,344 करोड़ रुपए था। कंपनी अपने विदेशी उड़ानों में तेजी से विस्‍तार करना चाहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा