1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विस्तारा ने शुरू की थर्ड एनिवर्सिरी सेल, मात्र 1,099 रुपये में कर सकते हैं हवाई सफर

विस्तारा ने शुरू की थर्ड एनिवर्सिरी सेल, मात्र 1,099 रुपये में कर सकते हैं हवाई सफर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 08, 2018 09:03 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 09:03 pm IST

भारत की सबसे नई विमानन कंपनियों में से एक विस्तारा ने आज अपनी तीसरी वर्षगांठ पर नया ऑफर पेश किया है।

Vistara- India TV Hindi
Vistara

मुंबई भारत की सबसे नई विमानन कंपनियों में से एक विस्तारा ने आज अपनी तीसरी वर्षगांठ पर नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी मात्र 1,099 रुपए में हवाई सफर (सभी कर सहित) की पेशकश कर रही है। कंपनी के अनुसार 24 घंटे का यह ऑफर 9 जनवरी को शुरू होगा और इस पेशकश का लाभ ग्राहक सीमित समय तक उठा सकते हैं। 9 जनवरी को अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रही विस्तार ने कहा कि 24 घंटे की इस बिक्री में सभी वर्गों के लिए कम किराये की पेशकश की गई है। इसके तहत इकोनॉमी क्लास का शुरुआती किराया 1,099 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी का किराया 2,599 रुपये और बिजनेस क्लास का किराया 7,499 रुपये है।

पेशकश के तहत टिकटों की बुकिंग आज रात 12 बजकर एक मिनट से 9 जनवरी (कल ) रात 11 बजकर 59 मिनट तक की जा सकेगी । इस स्कीम के तहत 17 जनवरी से 18 अप्रैल 2018 के मध्य तक की अवधि की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी। हालांकि इस लाभ उठाने के लिए कम से कम आठ दिन अग्रिम खरीद की आवश्यकता है।

कंपनी के मुख्य मुख्य रणनीति और वाणिज्यिक अधिकारी संजीव कपूर ने कहा, "हमे परिचालन को तीन साल हो गए और यह सेलिब्रेशन बिक्री ग्राहकों को हमारे धन्यवाद करने और ज्यादा यात्रियों को आकर्षक किराए के लिए आमंत्रित करने का तरीक है।" यह बिक्री गोवा, बेंगलुरु, कोच्चि, मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़, अमृतसर, लखनऊ, पोर्ट ब्लेयर और चेन्नई सहित सभी 22 स्थलों के लिए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा