1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. त्‍योहारी सीजन में विस्तारा ने सीधे बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए की ऑफरों की बरसात

त्‍योहारी सीजन में विस्तारा ने सीधे बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए की ऑफरों की बरसात

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 28, 2017 10:18 am IST,  Updated : Sep 28, 2017 10:18 am IST

विस्तारा अपने पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 5 किलो अतिरिक्त सामान, नि:शुल्क कैंसिलेशन आदि समेत कई ऑफरों की पेशकश कर रही है।

त्‍योहारी सीजन में विस्तारा ने सीधे बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए की ऑफरों की बरसात- India TV Hindi
त्‍योहारी सीजन में विस्तारा ने सीधे बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए की ऑफरों की बरसात

मुंबई। निजी विमानन कंपनी विस्तारा अपने पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए सीधे बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को पांच किलो अतिरिक्त सामान, प्रोत्साहन टिकट, नि:शुल्क कैंसिलेशन आदि समेत कई ऑफरों की पेशकश कर रही है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि सीमित ऑफर विस्तारा डायरेक्ट के तहत उपभोक्ताओं को हवाई अड्डों पर भी प्रोत्साहन के तौर पर प्राथमिक सेवाएं दी जाएंगी। उसने कहा कि ये फायदे 28 सितंबर को या उसके बाद बुकिंग कराने पर उलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें : गाड़ी में तेल भरवाने पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं, घर में ही हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की डिलिवरी!

उसने बताया कि इनके अलावा विस्तारा डायरेक्ट के तहत कम शुल्क, जल्दी वापसी, उड़ान संबंधी सूचनाओं के लिए समय पर तयशुदा ईमेल एवं एसएमएस और आकर्षक उन्नयन जैसे ऑफर भी मिलेंगे। विस्तारा की वेबसाइट से बुकिंग कराने वाले मोबिक्विक के उपभोक्ताओं को अधिकतम 600 रुपए या 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें : सरकार ने आधार नंबर हासिल करने की समयसीमा तीन महीने और बढ़ाई, 31 दिसंबर होगी अब नई अंतिम तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा