1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने दी आधार पर एक और बड़ी राहत, 31 मार्च तक लिंक करवा सकते हैं छोटी बचत योजनाएं

सरकार ने दी आधार पर एक और बड़ी राहत, 31 मार्च तक लिंक करवा सकते हैं छोटी बचत योजनाएं

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 08, 2018 08:29 pm IST,  Updated : May 11, 2018 04:21 pm IST

आधार लिंक कराने के संबंध में आम लोगों को सरकार ने एक और बड़ी राहत दे दी है।

aadhaar- India TV Hindi
aadhaar

नई दिल्‍ली। आधार लिंक कराने के संबंध में आम लोगों को सरकार ने एक और बड़ी राहत दे दी है। आब पोस्‍ट ऑफिस जमा और किसान विकास पत्र जैसी छोटी जमाओं को आप 31 मार्च तक आधार से लिंक करवा सकते हैं। सरकार ने आज इसकी अवधि 3 महीने के लिए बढ़ा दी है। वित्‍त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, “आधार नंबर को दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2017 से बढ़ाकर 31 मार्च 2017 करने का फैसला किया गया है।”

देश भर में बेनामी संपत्ति और कालेधन पर लगाम कसने के लिए सरकार बैंक जमा, मोबाइल नंबर और अन्‍य दूसरी उपयोगी सेवाओं को आधार से लिंक कर रही है। अब सभी जमा कर्ताओं को सभी प्रकार की छोटी जमा शुरू करने के लिए आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य है। इसमें नया बचत खाता शुरू करने से लेकर सार्टिफिकेट शामिल हैं। वहीं जो भी पुराने जमा कर्ता हैं जिन्‍होंने अभी तक अपना आधार नंबर दर्ज नहीं करवाया है। उन्‍हें 31 मार्च तक अपना आधार नंबर दर्ज करवाना होगा। अभी तक यह सीमा 31 दिसंबर तक ही थी।

इससे पहले अक्‍टूबर में सरकार ने सभी प्रकार की छोटी बचत योजनाओं जैसे पोस्‍ट ऑफिस डिपॉजिट, पीपीएफ, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्‍कीम और किसान विकास पत्र के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया था। मौजूदा ग्राहकों को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी गई थी। इससे पहले सरकार विभिन्‍न सरकार लाभ को प्राप्‍त करने के लिए आधार को लिंक करने की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा चुकी है। इसमें करीब 35 मंत्रालयों की 135 योजनाएं शामिल हैं, जिसमें गरीब महिलाओं को फ्री कुकिंग गैस, केरोसिन और फर्टिलाइजर सब्सिडी, चयनित जनवितरण प्रणाली, मनरेगा आदि शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा