1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Medicine On EMI: कैंसर के इलाज की दवा किस्तों पर देगी ग्लेनमार्क, अपनी दो दवाओं के लिए शुरु की स्कीम

Medicine On EMI: कैंसर के इलाज की दवा किस्तों पर देगी ग्लेनमार्क, अपनी दो दवाओं के लिए शुरु की स्कीम

 Published : Feb 07, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Feb 07, 2016 12:46 pm IST

ग्लेनमार्क फार्मा ने कैंसर के रोगियों के लिए किस्तों में भुगतान की योजना शुरू की है, ताकि वे दवाओं की भारी-भरकम लागत से उबरा जा सके।

Medicine On EMI: कैंसर के इलाज की दवा किस्तों पर देगी ग्लेनमार्क, अपनी दो दवाओं के लिए शुरु की स्कीम- India TV Hindi
Medicine On EMI: कैंसर के इलाज की दवा किस्तों पर देगी ग्लेनमार्क, अपनी दो दवाओं के लिए शुरु की स्कीम

नई दिल्ली। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कैंसर के रोगियों के लिए किस्तों में भुगतान की योजना शुरू की है, ताकि वे अपना इलाज बरकरार रख सकें और दवाओं की भारी-भरकम लागत से उबरा जा सके। मुंबई की कंपनी ने इस योजना में अपनी दो दवाओं – प्रोस्टेट कैंसर के लिए एबिराप्रो और विभिन्न किस्म के कैंसर के लिए एवरमिल को शामिल किया है।

Money Matters: होमलोन लेने से पहले रखें इन पांच बातों का ख्‍याल, जिंदगी भर नहीं होगी EMI की टेंशन

सस्‍ती दवा खरीदने के लिए करें 1 mg एप का इस्‍तेमाल, गैलरी में जानिएं इसकी सभी खासियतें 

1 mg app

indiatvpaisa1mg (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisa1mg (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisa1mg (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisa1mg (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisa1mg (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisa1mg (6)IndiaTV Paisa

महंगी होती है कैंसर की दवा

120 के पैक में 250 मिलीग्राम के एबिराप्रो की कीमत 39,990 रुपए है। इसके अलावा 60 टैबलेट के पैक की कीमत 19,995 रुपए और 30 टैबलेट के पैक की 9,998 रुपए है। कंपनी के 10 मिलीग्राम के एवरमिल टैबलेट के 10 टैबलेट का पैक 29,965 रुपए जबकि पांच मिलीग्राम के 10 टैबलेट के पैक की कीमत 19,900 रुपए है। इसी को देखते हुए कंपनी ने यह स्कीम शुरु की है। कंपनी यह योजना देश के 12 शहरों में पेश कर रही है जिनमें बेंगलूर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोच्ची, कोलकाता, चेन्नई, इंदौर, जयपुर, नयी दिल्ली और चंडीगढ़ शामिल हैं।

कैंसर और एड्स का इलाज कराना होगा महंगा, सरकार ने 74 दवाओं से कस्‍टम ड्यूटी छूट वापस ली

दवा महंगी होने के कारण रोगी नहीं कराता पूरा इलाज

ग्लेनमार्क फार्मा के अध्यक्ष और भारतीय कारोबार के प्रमुख सुजेश वासुदेवन ने कहा, दवा महंगी होने के कारण रोगी इलाज नहीं पूरा कर पाते थे या बीच में ही छोड़ देते थे। ग्लेनमार्क ऑन्कोलॉजी मुफ्त दवा मुहैया कराने के लिए कुछ जरूरतमंद रोगियों का चुनाव करता है। ईएमआई, रोगियों को इलाज बरकरार रखने की दिशा में एक और कदम है।  उन्होंने कहा कि कंपनी ने जल्दी ही कैंसर की महंगी दवाओं के लिए लचीली भुगतान योजना पेश करने की योजना बनाई है।  एबिराप्रो और एवरमिल कुछ महीने से लेकर एक साल या इससे भी अधिक समय तक लेना होता है। दोनों दवाएं रोगियों जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा